Kaimur News : भभुआ शहर में शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-एक एवं इकाई-दाे के संयुक्त तत्वावधान में मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव कुमार पांडे ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये. उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया. इस अवसर पर डॉ. अंजु सिंह, नीलम सिंह, डॉ. राजन सिंह, पुष्पांजलि कुमारी, डॉ. कविता पटेल, डॉ. विभा सिंह पटेल तथा डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मतदान को लोकतंत्र का महापर्व बताया. कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. अभियान में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और मतदान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया.
कैमूर: मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार, प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए वोट

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं | Prabhat Khabar Network
Copied link
कैमूर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्राओं को लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व और इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया. सभी ने मतदान के प्रति संकल्प लिया.