प्राथमिक विद्यालय गोबरछ के बूथों पर प्रकाशित हुई मतदाता सूची

प्राथमिक विद्यालय गोबरछ स्थित बूथ संख्या 317 व 318 पर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया.

फोटो 9 प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम देखते ग्रामीण भभुआ सदर. जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोबरछ स्थित बूथ संख्या 317 व 318 पर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. इस अवसर पर पहले से पंजीकृत मतदाताओं के नामों की सूची प्रदर्शित की गयी. साथ ही नये मतदाताओं के नाम भी जोड़े गये. बूथ संख्या 317 के बीएलओ रामकुमार पाल ने बताया कि दक्षिणी भाग के 382 मतदाताओं की नयी सूची प्रकाशित की गयी है. बूथ संख्या 318 के बीएलओ रंग बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि उत्तरी भाग के 535 मतदाताओं के नाम इस बार की सूची में जोड़े गये हैं. सूची के प्रकाशन के दौरान स्थानीय लोग बूथ पर पहुंचकर अपने-अपने नाम का मिलान कर जानकारी लेते दिखे. बीएलओ ने बताया कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही बीएलओ के माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है. इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवा-युवतियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही बूथ पर पहुंचने वाले लोगों को लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया, ताकि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक नये मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकें. इस प्रकाशन के साथ ही क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है, जिससे चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >