कझार घाट गांव में पुलिसकर्मियों के बाइक तोड़ने का वीडियो आया सामने

हिंसक झड़प. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

फोटो 09.पुलिस द्वारा बाइक को तोड़ने का वायरल होता वीडीओ 10. 11. 12. हिंसक झड़प. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस हिंसक झड़प में एक दर्जन ग्रामीण के साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मी भी हो गये थे घायल कझार घाट गांव की गलियों में खड़ी बाइक को डंडे से तोड़ते दिखे लोग प्रभात फॉलोअप कुदरा. स्थानीय नगर के वार्ड आठ स्थित कझार घाट गांव में बुधवार की रात हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के दौरान पुलिस द्वारा गांव की गलियों में खड़ी बाइक को तोड़ने का वीडियो सामने आया है. हालांकि, इस वीडियो को प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कहा और कब का है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो एक मिनट 31 सेकेंड का है. इसमें जिस व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया गया है. उसमें पीछे से कझार घाट गांव में बाइक तोड़ने की आवाज दी जा रही है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ दिखायी दे रहा है कि रात का समय है, गांव की गली में कुछ जगह लाइट जल रही हैं. गलियों में खड़ी बाइक को डंडा से तोड़ा जा रहा है. खैर जो भी आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं, उसका पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. गौरतलब है कि कुदरा के कझार घाट गांव में बुधवार की रात जेल से छूटने के बाद शराब व नाच पार्टी का आयोजन किया गया था. इसके दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें ग्रामीणों द्वारा गोली चलाये जाने के बाद जवाब में पुलिस को भी गोली चलनी पड़ी. फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली भी लगी थी, जिसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा है. इधर, हिंसक झड़प में एक दर्जन ग्रामीण के साथ कुदरा थानाध्यक्ष नंदु कुमार सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मी भी घायल हो गये थे. #गिरफ्तार आरोपितों को भेजा गया जेल कुदरा के कझार घाट गांव में बुधवार की रात हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार 13 आरोपितों को पुलिस ने मेडिकल के बाद जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों में राजेश चौधरी पिता लक्ष्मण चौधरी गांव कझार घाट, छोटन कुमार पिता रामप्रसाद मल्लाह गांव कझार घाट, दीपक चौधरी पिता सुरेश चौधरी गांव बसगोबिन बिगहा थाना डालमिया नगर, रवि कुमार पिता सुरेश चौधरी गांव डेहरी रोहतास, धनजीत कुमार पिता, रमेश चौधरी गांव कझार घाट, सुबास कुमार पिता बिकास चौधरी गांव कझार घाट, बिकास कुमार पिता चंदन चौधरी गांव कझार घाट, मनीष कुमार पिता बिकास मल्लाह गांव कझार घाट, आकाश कुमार पिता महेंद्र चौधरी गांव डेहरी रोहतास, बाबूलाल मल्लाह पिता रामजी मल्लाह गांव कझार घाट, आलोक कुमार पिता रामप्रसाद गांव कझार घाट, नवनीत चौधरी पिता भंगी चौधरी गांव पलामू झारखंड, राजेंद्र प्रसाद पिता जगमोहन मल्लाह गांव कझार घाट शामिल है. मालूम हो कि झड़प मामले में 28 नामजद व 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें अब तक 13 गिरफ्तार किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >