कुदरा में ट्रक व टेलर की टक्कर में चालक घायल

दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे-19 पर गुरुवार को ट्रक व टेलर की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

कुदरा. स्थानी थाना क्षेत्र में डिहरा गेट के समीप दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे-19 पर गुरुवार को ट्रक व टेलर की टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल चालक यूपी के चंदौली जिला स्थित मुगलसराय का रहने वाला सुजीत यादव बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, मोहनिया की ओर से आ रहे गिट्टी लोड टेलर ट्रक ने सासाराम की तरफ जा रहे सरसों लोड ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि टेलर ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक के केबिन में फंस गया. हादसे में टेलर ट्रक चालक सुजीत यादव गंभीर रूप से घायल बताया जाता है. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व एनएचएआइ की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >