नुआंव में चला सघन वाहन जांच अभियान, 11 हजार वसूला गया जुर्माना

KAIMUR NEWS.सड़क दुर्घटनाओं व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के पंजराव नदी पुल, कारीराम पथ व सूर्यपुरा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 11 वाहन चालकों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला.

फोटो 13 मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच करते पुलिस के जवान प्रतिनिधि, नुआंव सड़क दुर्घटनाओं व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के पंजराव नदी पुल, कारीराम पथ व सूर्यपुरा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 11 वाहन चालकों से 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. थानाध्यक्ष शांतनु कुमार ने पुलिस बल के साथ सड़क से गुजर रहे दो व चार पहिया वाहनों को रुकवाया और विधिवत तलाशी ली गयी. इधर, अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों और अधूरे कागजात के साथ चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गयी. 11 वाहनों के कागजात अधूरे पाये जाने पर पुलिस ने उनका ऑनलाइन 11 हजार रुपये का चालान काटा. थानाध्यक्ष ने कहा यह कार्रवाई केवल जुर्माना वसूलने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >