मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव के पास शनिवार की शाम एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों में मझाड़ी गांव निवासी संजय राम के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और हरी नारायण राम के 15 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार शामिल बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, दोनों बरेज गांव में किसी को छोड़ने गये थे, वहां से लौटने के दौरान बरेज के समीप इ-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दोनों घायल हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद एक की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया.
इ-रिक्शा पलटने से दो किशोर घायल, एक रेफर
स्थानीय थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव के पास शनिवार की शाम एक इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया
