बेहतर कार्य करने पर दो बीएलओ सम्मानित

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण का किया बेहतर कार्य

चांद.

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है. इसमें बेहतर कार्य करने वाले दो बीएलओ को प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांद ने सम्मानित किया है. इसमें केकड़ा के बीएलओ जहांगीर अंसारी व बूथ नंबर 54 के बीएलओ संजय कुमार यादव को सम्मानित किया गया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चांद मोहम्मद हदीद खान ने कहा कि विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य इनके द्वारा बेहतर व समय से पूर्ण कर लिया गया है. अपने कार्य को करते हुए अपलोड भी फॉर्म को कर लिया गया है. दोनों लोगों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >