कैमूर में गश्ती के दौरान 67 नशीले कैप्सूल बरामद, दो युवक गिरफ्तार, दुकान से भी मिली नशीली दवा

Kaimur News : मोहनियां थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने दो युवकों को 67 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में एक युवक ने भभुआ की दुकान से कैप्सूल खरीदने की बात कबूल की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान से भी नशीली दवा बरामद की है.

Kaimur News : मोहनियां थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस ने नशीले कैप्सूल की खरीद-बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों के पास से कुल 67 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भभुआ वार्ड नंबर 25 निवासी दीनदयाल सिंह के पुत्र अमित कुमार तथा वार्ड नंबर 15 निवासी स्व. परवेज आलम के पुत्र दानिश अली के रूप में हुई है. दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

पसपिपरा पुल के पास संदेह होने पर रोकी बाइक

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मोहनियां थाना की पुलिस गश्ती के लिए निकली थी. इसी दौरान एनएच-319 पर पसपिपरा पुल के पास बाइक से जा रहे एक युवक पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से 15 नशीले कैप्सूल बरामद हुए. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और इसकी सूचना ड्रग्स इंस्पेक्टर को दी गई.

पूछताछ में भभुआ की दुकान से कैप्सूल खरीदने की बात सामने आई

गिरफ्तार दानिश अली से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने भभुआ के एकता चौक स्थित राम जानकी मंदिर के पास पत्तल की दुकान से अमित कुमार से नशीले कैप्सूल खरीदे थे. इसके बाद शनिवार की देर शाम ड्रग्स इंस्पेक्टर और मोहनियां पुलिस ने दानिश की निशानदेही पर भभुआ में छापेमारी की.

Also Read : चैनपुर-नुआव में राजकीय महाविद्यालय के स्थायी भवन की राह आसान, जमीन चिह्नित

दुकान से 52 नशीले कैप्सूल बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकानदार अमित कुमार के पास से 52 नशीले कैप्सूल बरामद किए. इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर मोहनियां थाना लाया गया. पूछताछ में सामने आया कि वह नशीले कैप्सूल की एक पट्टी 100 रुपये में बेचता था.

बरामद नशीला दवा

Also Read : हिंदी दिवस पर आज सजेगा जिला स्तरीय समारोह, निबंध, कविता और संगोष्ठी में दिखेगी शिक्षकों की रचनात्मकता

ड्रग्स इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान एवं किरण के साथ मोहनियां थाना की पुलिस शामिल रही. मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान बाइक सवार युवक की तलाशी लेने पर नशीली दवा बरामद हुई थी. उसकी निशानदेही पर भभुआ की एक दुकान से भी नशीली दवा बरामद की गई. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Also Read : कैमूर: 11 साल में ही जर्जर हुआ दुर्गावती नदी पर बना पुल, कटाव से सड़क धंसने का बढ़ा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >