अधौरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ गांव में रात में आंधी-पानी आने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सुदर्शन राम की एक गाय व एक बैल के मौके पर ही मौत हो गयी. पशुपालक अपने पशुओं को घर की बगल में बांस के पेड़ के पास बांध दिया था, जब सुबह उठकर पशु खोलने गया, तो दोनों पशु मृत पाये गये. इसे लेकर पशुपालक द्वारा अधौरा थाने में आकर आवेदन दिया गया है.
कोल्हुआ में वज्रपात से दो पशुओं की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से सुदर्शन राम की एक गाय व एक बैल के मौके पर ही मौत हो गयी.
