कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के समीप बुधवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति कुलवंत प्रसाद 64 वर्ष, पिता स्वर्गीय राम नगीना प्रसाद बताया जाता है.
घर जाते समय हुआ सड़क हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलवंत प्रसाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे. जैसे ही वह बहेरा गांव के समीप पहुंचे, एक ट्रैक्टर से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.
112 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया.
गंभीर हालत के कारण नाम पता बताने में असमर्थ
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. इस कारण वह अपना नाम, पिता का नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं था.
