कैमूर में जहरीले सांप के काटने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते-खेलते थम गई मासूम की सांसें

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां खेलते समय एक दो वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई. परिवार ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन समय रहते इलाज न मिलने के कारण उसकी जान चली गई. इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है.

Kaimur Snake Bite Child Death : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के डसने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है.

मृतक की पहचान बड़ौरा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा माली के दो वर्षीय पुत्र आर्यन सैनी के रूप में हुई है. बुधवार शाम सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी.

Kaimur News : घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, आर्यन अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था. खेलते-खेलते वह बाहर चला गया, जहां घास में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने बताया कि सांप ने उसे काट लिया है.

Ramgarh Incident : झाड़-फूंक में गवां दिया कीमती समय

घटना के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए पास के गांव ले गए. काफी देर तक वहां इलाज कराने के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को भभुआ सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव में शोक, लोगों में डर

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

बरसात के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की है.

Also Read : कैमूर: कुदरा के मध्य विद्यालय जहानाबाद में बाल संसद का गठन, गुप्त मतदान में आरती कुमारी प्रधानमंत्री चुनी गईं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >