शहर से 44 पुड़िया हेरोइन के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड 14 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 पुड़िया हेरोइन और 9870 रुपये के साथ तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है.

भभुआ सदर. नगर थाने की पुलिस ने शहर के वार्ड 14 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 पुड़िया हेरोइन और 9870 रुपये के साथ तीन सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. धराये हेरोइन सप्लायर वार्ड 14 निवासी मन्ने राम का बेटा अमन कुमार, स्व शंकर राम का बेटा रंजीत कुमार और लाल बिहारी चौधरी का बेटा मंटू कुमार बताये जाते हैं. अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड 14 में स्थित काली मंदिर के समीप हेरोइन व स्मैक बेचा जा रहा है. थाने की एएसआइ नीतू के नेतृत्व में गुरुवार देर रात छापा मारा गया, तो तीनों आरोपित पुलिस को देख वहां खड़े एक ऑटो में छुप गये, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस दौरान जब उनकी तलाशी ली गयी, तो अमन नामक सप्लायर के पॉकेट से 44 पुड़िया हेरोइन व 9870 रुपये बरामद किया गया. मादक पदार्थ मिलने के बाद तीनों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आयी, जहां शुक्रवार को मेडिकल जांच कराने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >