भगवानपुर में बंद घर का ताला तोड़ नकदी, जेवरात और कीमती सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भगवानपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhagwanpur House Theft : भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार कई दिनों बाद घर लौटा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

kaimur news : सूने घर को बनाया निशाना

पीड़िता सुनीता देवी, पति जितेंद्र प्रजापति ने भगवानपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि 10 अप्रैल 2026 को वह परिवार सहित घर बंद कर बाहर चली गई थीं. कुछ दिन पहले लौटने पर देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था.

नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

पीड़िता के अनुसार चोर घर में रखा बक्सा, नकदी, जेवरात, टीवी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल सका.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने भगवानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >