चुनाव के दौरान वेबकास्टिंग को लेकर निर्बाध मिलेगी बिजली

KAIMUR NEWS.विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए बिजली कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है.

प्रतिनिधि, भभुआ शहर.

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी. इस दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए बिजली कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है. विभाग का मुख्य लक्ष्य चुनाव के दिन निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. विद्युत कार्यपालक अभियंता भभुआ इ. शशिकांत कुमार ने बताया कि चुनाव के दिन बिजली की आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए पहले से ही विशेष कार्ययोजना तैयार की गयी है. भभुआ प्रमंडल अंतर्गत विद्युत तार के संपर्क में आ रहे पेड़ों की छंटाई, तार बदलने और मेंटेनेंस जैसे कार्य पूरे कर लिए गये हैं. साथ ही जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर पहले से समस्या रही है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है. चुनाव के दिन किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निबटने के लिए बिजली कंपनी ने कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां से हर मतदान केंद्र की स्थिति पर नजर रखी जायेगी. कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी किसी भी शिकायत या तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे.

मदद के लिए जारी किये गये नंबर

विभाग ने भभुआ कंट्रोल रूम का नंबर 7033095840 जारी किया है. साथ ही नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक विद्युत अभियंता भभुआ (शहरी) के मोबाइल नंबर 7763814371 भी जारी किया है. इसके अतिरिक्त सहायक विद्युत अभियंता भभुआ (ग्रामीण) 9262797590, सहायक विद्युत अभियंता मोहनिया 7368808281, सहायक विद्युत अभियंता रामगढ़ 7763814382 व सहायक विद्युत अभियंता कुदर 7763814376 का भी नंबर प्रकाशित किया गया है. इन नंबरों पर मतदान के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या की तुरंत सूचना दी जा सकेगी.

सभी अभियंताओं, कर्मचारियों और लाइनमैन की छुट्टियां रद्द

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी अभियंताओं, कर्मचारियों और लाइनमैन की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है, ताकि चुनाव के दिन पूर्ण स्टाफ उपलब्ध रहें . कहा कि चुनाव के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र को प्राथमिकता सूची में रखा गया है. किसी भी स्थान पर बिजली बाधित होने की स्थिति में टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर आपूर्ति बहाल करेंगी. इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (रैपिड रिस्पांस टीम) भी गठित की गयी है. ट्रांसफॉर्मर और तारों की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है, ताकि वेबकास्टिंग और मतदान दोनों बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >