कल सुबह 8:00 बजे से होगी मतगणना, दो घंटे बाद मिलने लगेंगे रुझान

KAIMUR NEWS.जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र—203 रामगढ़, 204 मोहनिया (अ.जा.), 205 भभुआ और 206 चैनपुर के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कृषि उत्पादन बाजार समिति, मोहनिया स्थित मतगणना केंद्र में कल 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा.

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की इवीएम के मतगणना के लिए बनाये गये हैं 14 टेबल डाक मतपत्र और इटीपीबीएस गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये हैं पांच-पांच टेबल सुबह 7:00 बजे प्रेक्षक व प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता के समक्ष खोला जायेगा स्ट्रॉंगरूम का ताला प्रतिनिधि, भभुआ नगर. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र—203 रामगढ़, 204 मोहनिया (अ.जा.), 205 भभुआ और 206 चैनपुर के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कृषि उत्पादन बाजार समिति, मोहनिया स्थित मतगणना केंद्र में कल 14 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा. इस दौरान इवीएम और डाक मतपत्र दोनों की गणना की जायेगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की इवीएम गणना के लिए 14 टेबल निर्धारित किये गये हैं. चारों विधानसभा क्षेत्रों की गणना चार अलग-अलग हॉलों (हॉल संख्या 1 से 4) में की जायेगी. वहीं, डाक मतपत्र और इटीपीबीएस की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच टेबल बनाये गये हैं, जिनके लिए हॉल संख्या 5 से 8 निर्धारित है. वहीं इटीपीबीएस प्री-काउंटिंग के लिए 20 टेबलों पर पर्यवेक्षक और सहायक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. पोस्टल बैलेट की गणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी. इसके दो घंटे बाद मतगणना का रुझान मिलेगा. मतगणना शुरू होने से एक घंटा पूर्व यानी सुबह 7:00 बजे वज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) को प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, प्रत्याशी या उनके अभिकर्ता व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में खोला जायेगा. साथ ही पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. मतगणना प्रेक्षक, सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति हो चुकी है, जिनका द्वितीय रैंडमाइजेशन मतगणना से पहले की गयीहै.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >