नुआंव में शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में आन बान शान से तिरंगा लहराया गया.

नुआंव. गणतंत्र दिवस पर प्रखंड क्षेत्र में आन बान शान से तिरंगा लहराया गया. स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा, सिर पर टोपी लगाये भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे बुलंद करते देखे गये. इस दौरान प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रीमा सिंह, आइसीडीएस कार्यालय पर सीडीपीओ ममता चौधरी, बीआरसी भवन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, थाना पर थानाध्यक्ष शांतनु कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार, पंचायत भवन पर मुखिया पुष्पा देवी, चंदेश सरकार भवन पर मुखिया जय प्रकाश राय, अंचल के सीओ दिलीप कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी द्वारा क्षेत्र के दो अलग अलग दलित बस्ती पहुंच शान से तिरंगा लहराया गया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, उपप्रमुख ऋषि कांत पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद, विनायक जायसवाल, संजय वर्मा, निशिकांत पांडेय, मृत्युंजय उपाध्याय, तंजीम अख्तर, रामेंद्र कुमार उर्फ पिंटू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >