जिले में पांच अक्तूबर से शुरू होगी मशाल खेल खोज प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय चयन को लेकर अगले महीने के पांच से सात अक्तूबर तक जिले में मशाल खेल, खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

भभुआ सदर. राज्य स्तरीय चयन को लेकर अगले महीने के पांच से सात अक्तूबर तक जिले में मशाल खेल, खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि खेल व शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला स्तरीय मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 24-25 का आयोजन किया गया था. विभिन्न खेलों के बाद जिला स्तर पर चयनित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, एकल खेल में गोल्ड मेडल प्राप्त व दलीय खेल में चयनित 77 खिलाड़ी राज्य स्तर पर पांच से सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाले खेलों में भाग लेंगे. जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में चयनित अंडर 14, 16 बालक बालिका खिलाड़ी राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों में आयोजित एथलेटिक्स, फुटबॉल, साइक्लिंग, वाॅलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिनमें एथलेटिक्स अंडर 14, 16 बालक-बालिका पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना, फुटबॉल अंडर 14, 16 बालक पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), साइक्लिंग अंडर 14, 16 बालक-बालिका मरीन ड्राइव पटना, कबड्डी अंडर 14,16 बालक, गया जी, कबड्डी अंडर 14,16 बालिका भोजपुर (आरा) वॉलीबाॅल अंडर 16 बालक बेगूसराय, जिला में आयोजित खेल में भाग लेगे. इसे लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. इसके लिए शारीरिक शिक्षक दिलीप कुमार पटेल, शौकत अली गद्दी, पप्पू कुमार, इम्तियाज अली, कमलेश कुमार, उमेश प्रसाद रविंद्र पासवान, रंजीत कुमार, रमेश कुमार राजीव कुमार, रिंकू अंसारी आदि शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >