Kaimur News : पिपरिया में घर से लाखों रुपये के आभूषण की चोरी

धवार की रात में प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ली.

चांद. बुधवार की रात में प्रखंड अंतर्गत पिपरिया गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ली. .घर पिपरिया गांव के संदीप सिंह पिता स्वर्गीय विद्यानंद सिंह का बताया जाता है. बताया जाता है कि बुधवार की रात में पिपरिया गांव के संदीप सिंह, उनकी पत्नी राखी देवी, माता गीता कुंवर और उनकी नानी एक ही घर में सोये थे. रात में चोर घर के दक्षिण तरफ सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गये और घर में घुस गये. घर में सो रहे परिवार के लोगों के कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर घर में बड़े बक्से को तोड़ कर उसमें रखे गये चार अटैची और एक ट्रॉली बैग चुरा ले गये. चोर सामने वाले दरवाजे को खोलकर सामान लेकर बाहर निकल गये. घर के दक्षिण तरफ धान धान के खेत में अटैची व ट्रॉली बैग में रखे गये आभूषण को निकल लिया और कपड़े तथा बैग वहीं छोड़ कर भाग गये. सुबह में चार बजे संदीप सिंह की माता गीता कुंवर जागी और दरवाजा खोलने लगी. जब दरवाजा नहीं खुला तो सो रहे लोगों को जगाया. संदीप सिंह ने अपने चाचा को फोन किया और जब वह आये, तो देखा कि बाहर का दरवाजा खुला है और जिसमें लोग थे, कुंडी लगा था. उन्होंने कुंडी खोलकर जब घर में देखा तो घर में रखे बड़े बक्सा का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे गये बैग तथा अटैची गायब थे. घर के चारों तरफ देखने लगे, तो घर के पिछवाड़े दक्षिण तरफ धान में रास्ता लगा हुआ था. अब जब घर वालों ने देखा तो बैग और ट्रॉली बैग धान के खेत में पड़ा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद हो गये और इसकी सूचना चांद थाने को दी गयी.इस संबंध में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की गयी है. मामला दर्ज कर लिया गया है. डीआइओ टीम की मदद ली जायेगी और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >