चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल भभुआ का शानदार प्रदर्शन, आयुषी तिवारी बनीं टॉपर

KAIMUR NEWS.बुधवार को जारी सीबीएसइ बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, भभुआ के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

विद्यालय परिवार ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए की कामना

भभुआ ग्रामीण.

बुधवार को जारी सीबीएसइ बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, भभुआ के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया. साइंस संकाय में आयुषी तिवारी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं मोयान कुमार सिंह ने 93.6 प्रतिशत, प्रतिज्ञा सिंह ने 92.8 प्रतिशत और शिवानंद पटेल ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसके अलावा प्रतिमा कुमारी ने 88.6 प्रतिशत, निशांत कुमार और अंश कुमार ने 86.6 प्रतिशत और इंजमाम अंसारी ने 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. कॉमर्स संकाय में भी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. आर्यन राज ने 71.4 प्रतिशत, रीतिक कुमार ने 68.8 प्रतिशत, हिमांशु तिवारी ने 67.4 प्रतिशत, अपूर्व मेहता ने 66 प्रतिशत और शिफा खान ने 64.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया. विद्यालय के निदेशक राजीव सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >