महमूदगंज में अकीदत के साथ मना शहीद बाबा का उर्स

KAIMUR NEWS.दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार स्थित हजरत सैयद शाहिद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह कुरान ख्वानी, शाम को चादरपोशी और रात में कव्वाली का आयोजन किया गया.

कर्मनाशा.

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार स्थित हजरत सैयद शाहिद बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह कुरान ख्वानी, शाम को चादरपोशी और रात में कव्वाली का आयोजन किया गया. जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत सैयद शहीद बाबा का 35वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह कुरान ख्वानी के बाद चादरपोशी से पहले बाबा का चादर पूरे महमूदगंज बाजार में घुमाया गया, उसके बाद चादरपोशी की गयी. चादरपोशी में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत किया और अमन-चैन व मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी. इसके बाद लोगों ने कव्वाली का भी भरपूर लुत्फ उठाया. इस अवसर पर खादिम नसीर अहमद कादरी, सगीर अहमद, शमसुद्दीन भारती, पूर्व मुखिया मकसूद अली, आफताब आलम, रईस बेचू अहमद, मुन्ना, अफताब, शाहिद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >