जनजातीय अधिकारों के संरक्षण व प्रवर्तन की दी जानकारी

विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

भभुआ सदर.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से संचालित नालसा, जनजातीय अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन योजना 2015 के तहत रविवार को रामपुर प्रखंड की खरेंदा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है. साथ ही उन्हें न्याय तक पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम का संचालन पैनल की महिला अधिवक्ता रिंकू देवी व अधिकार मित्र अरविंद कुमार ने किया. उन्होंने लोगों को नालसा जनजातीय अधिकारों का संरक्षण व और प्रवर्तन योजना 2015 के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी. जनजातीय लोगों को मिलने वाली कानूनी सहायता, उनके भूमि अधिकारों का संरक्षण, वन अधिकारों की मान्यता व सरकारी योजनाओं के लाभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया. रिंकू देवी ने बताया कि यह योजना जनजातीय लोगों को न्याय प्रणाली से जोड़ने व उनके अधिकारों के किसी भी उल्लंघन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व लोक अदालतों के माध्यम से विवादों को निबटाने के लाभों के बारे में भी बताया. कार्यक्रम में खरेंदा पंचायत के मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >