विद्यालय के बड़े कमरों में पार्टीशन कर एचएम ने दो वर्ग कक्ष का कराया संचालन

भभुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय निमी में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा अनुश्रवण किया गया.

मध्य विद्यालय निमी में विद्यालय शिक्षा समिति ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा =विकास कार्यों की किया सराहना, सौर ऊर्जा व टीवी से लैस हुआ स्कूल भभुआ नगर. भभुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय निमी में गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा अनुश्रवण किया गया. इस दौरान विद्यालय की भौतिक स्थिति, शैक्षिक माहौल, शिक्षकों की उपलब्धता तथा मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया. समिति सदस्यों ने कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य को देखा और बच्चों से संवाद कर उनकी उपस्थिति व नियमित विद्यालय आने को लेकर प्रेरित किया. इधर, शिक्षा समिति के सदस्यों के अनुश्रवण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विद्यालय में वर्ग कक्षों की संख्या सीमित होने के कारण छात्र-शिक्षक अनुपात प्रभावित हो रहा. इस स्थिति को देखते हुए प्रधानाध्यापक शिवकुमार गुप्ता ने नवाचार करते हुए बड़े कक्षों में पार्टीशन कर एक ही कमरे में दो वर्ग कक्ष संचालित करने की व्यवस्था की. समिति सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण बताया. विद्यालय में किये जा रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर समिति ने संतोष व्यक्त किया. विद्यालय में सौर ऊर्जा की स्थापना और टीवी की सुविधा को आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया गया. इसके अलावा विद्यालय के ऊपरी तल पर करायी गयी घेराबंदी को बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया. वर्ग कक्षों के अभाव में की गयी पार्टीशन व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक को धन्यवाद देते हुए समिति सदस्यों ने खुशी जाहिर की. साथ ही समिति सदस्यों ने विद्यालय परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी की आवश्यकता पर भी चर्चा की. उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक को सुझाव दिया कि उपलब्धता और आवश्यकता के अनुसार विभागीय स्तर पर संपर्क कर चहारदीवारी निर्माण की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी है. अनुश्रवण के दौरान समिति की सचिव बीना देवी, सदस्य राधा देवी, शांति देवी, सीता देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं. मौके पर प्रधानाध्यापक शिवकुमार गुप्ता सहायक शिक्षक उषा कुमारी, प्रमोद कुमार, नितेश कुमार व तरुण कुमार मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >