रोपनी करने जा रहा किसान बिजली करेंट से झुलसा

चंदा गांव के बधार में हुई घटना

भभुआ सदर.

चंदा गांव के बधार में रोपनी कराने जा रहे 85 वर्षीय एक वृद्ध किसान बिजली करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये. यह घटना रविवार को लगभग दो बजे की बतायी जाती है. झुलसे किसान चैनपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी स्वर्गीय राम सूरत सिंह के पुत्र वशिष्ठ सिंह बताये जाते है. सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि वृद्ध किसान अपने गांव के बधार में धान का रोपनी कराने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बिजली का पोल लगा हुआ था़ बिजली के पोल में विद्युत करेंट आने से वृद्ध किसान गंभीर रूप से झुलस गये. वही आनन-फानन में इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >