भभुआ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को शहर के टाउन हाइस्कूल में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रक्रिया की बारीकी से जायजा लिया और प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों से बातचीत करते हुए फीडबैक लिया. इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों को अपने कार्य के प्रति गंभीर रहने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को मतदान की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाये, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो. उन्होंने आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिये और प्रशिक्षण स्थल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
