खातों में रुपये आने के बाद बैंकों में महिलाओं की उमड़ रही भीड़

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं

चांद. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10000 रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं, उसकी जांच के लिए बैंकों पर काफी भीड़ देखी जा रही है. बैंक बंद होने के बाद भी काफी संख्या में महिलाएं प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएसपी तथा अन्य माध्यम से जांच के लिए लंबी लंबी कतारें लगा इंतजार कर रही हैं और निकासी के लिए प्रयास कर रही हैं. लेकिन अभी भी बहुत सी महिलाओं का पैसा खाते में नहीं आ पाया है, जिससे काफी परेशान हैं. गौरतलब है कि लगातार 26 सितंबर के बाद से ही सीएसपी व बैंकाें में काफी भीड़ उमड़ रही थी, लेकिन बैंक बंद होने के बाद अब सीएसपी पर भीड़ देर शाम तक देखने को मिल रही है. चंदोस गांव की चंपा देवी, भरूहिया गांव की सोनी देवी, सुमन देवी, किलनी गांव की मंजू देवी आदि ने पूछे जाने पर कहा कि सरकार से 10 हजार की राशि खाते में प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें काफी खुश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >