सड़क से ऊंचा नाला निर्माण से हो रहा जलजमाव, उभर रहे गड्ढे

डेढ़ करोड़ रुपये से नाला बनने के बाद भी नहीं निकलता है सड़क का पानी

डेढ़ करोड़ रुपये से नाला बनने के बाद भी नहीं निकलता है सड़क का पानी जलजमाव से बदहाली की मार झेल रहा लालापुर बाजार कुदरा. सड़क की सतह से अधिक ऊंचाई पर किये गये नाला निर्माण से लालापुर सड़क पर जलजमाव लगा रह रहा है, जिससे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे भी उभर आये हैं. यहां लगभग प्रत्येक दिन व्यवसायिक मंडी लालापुर की मुख्य सड़क के गड्ढे में वाहनों के फंस जाने से जाम लग जा रहा है. इससे व्यापारियों सहित वाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, चार वर्ष पूर्व लालापुर में सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर नाला का निर्माण कराया गया था, फिर भी नाले का पानी सड़क पर गिरने से जलजमाव लगा रहता है. इसका नतीजा है कि गड्ढे बनने से सड़क ध्वस्त हो गयी है, जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. हल्की बारिश होने पर भी अत्यधिक जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो जाता है. जबकि, बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है. इसके साथ ही सड़क पर लगने वाले पानी व सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से आने जाने वाले वाहन अक्सर इन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे लालापुर में हमेशा जाम लगा रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के समय सड़क व नाले का लेवल ठीक नहीं रखा गया, जिससे नाला का निर्माण तो हो गया, लेकिन सड़क नाला से नीचे हो गया, जिसके चलते सालों भर नाले से बहकर पानी सड़क पर आ जाता है. इसके साथ ही जलजमाव के बीच सड़क पर वाहनों के अधिक दबाव के कारण सड़क टूट गयी है और सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बनने से सड़क पूरी तरह ध्वस्त होने लग गयी है. वही, बारिश के दिनों में सड़क पर भारी जल जमाव हो जाता है, जिसके चलते जबतक बारिश का मौसम रहता है, लालापुर की सड़क पर जलजमाव से झील जैसा नजारा रहता है. मालूम हो कि पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से नाला का निर्माण किया गया, लेकिन इतनी राशि के खर्च होने के बावजूद लालापुर में सड़क पर हमेशा जलजमाव रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलजमाव के कारण लालापुर में अक्सर सड़क दुर्घटना भी होती रहती है. लालापुर वासियों का कहना है कि जलजमाव के चलते बारिश के दिनों तीन से चार माह तक लालापुर का व्यवसाय पूरी बाधित रहता है, जिससे व्यवसायियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ता है, जिसे लेकर शासन प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >