घर से निकले व्यक्ति का दो दिन बाद कर्मनाशा नदी से शव बरामद

सुराग नहीं मिलने पर परिजन कर रहे थे तलाश, नुआंव गांव में मचा कोहराम

सुराग नहीं मिलने पर परिजन कर रहे थे तलाश, नुआंव गांव में मचा कोहराम दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र की मसौढ़ा पंचायत अंतर्गत आदर्श नुआंव गांव निवासी एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह निकटवर्ती कर्मनाशा नदी में मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नुआंव गांव निवासी कमला सिंह के पुत्र मनोज सिंह के रूप में हुई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मौके पर मौजूद पंचायत मुखिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, मनोज सिंह दो दिन पूर्व सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे. जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. शनिवार की सुबह उनका शव गांव के पास से बहने वाली कर्मनाशा नदी में तैरता हुआ पाया गया. मनोज सिंह के असामयिक निधन से पूरे गांव में मातम छाया है. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. घर-आंगन में मचे करुण रुदन को देख सांत्वना देने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गयीं. इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि व्यक्ति का शव शनिवार सुबह नदी में मिला है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >