आज से प्रखंड स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आगाज

KAIMUR NEWS. शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मशाल-2025 खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में 5 से 8 जुलाई तक होगा.

खेल मैदान का चयन करते हुए सूची की गयी प्रकाशित, डीएम करेंगे खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन

12000 खिलाड़ी होंगे शामिल

भभुआ

नगर

. शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मशाल-2025 खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में 5 से 8 जुलाई तक होगा. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को चिहिन्त कर उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है. प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के लगभग 12000 बालक- बालिकाएं शामिल होंगे. मशाल प्रतियोगिता भभुआ प्रखंड का मुख्य समारोह शहर के जगजीवन स्टेडियम खेल मैदान में होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सुनील कुमार करेंगे. वहीं सभी प्रखंडों में होने वाले प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान को चयनित करते हुये सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. दरअसल बिहार में खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के लिए ””””मशाल”””” नामक विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है. इस महत्वाकांक्षी अभियान में जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 12000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है. राज्य खेल प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, एससीइआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम किया जा रहा है.

14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में खोजी जा रही प्रतिभा

””””मशाल”” प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य 14 वर्ष और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं में छिपी खेल प्रतिभा को खोजना है. इसमें एथलेटिक्स (दौड़, लंबी कूद, बॉल थ्रो), कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबाल जैसी खेल विधाएं शामिल हैं. प्रतियोगिता पांच स्तरों पर आयोजित की जा रही है, प्रत्येक चरण में चयनित खिलाड़ी अगले स्तर के लिए क्वालिफाई करेंगे.

एक संकुल से 77 खिलाड़ियों का हुआ है चयन

संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से 77 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले हैं. इन चयनित खिलाड़ियों को संकुल के व्यवस्थापक और समन्वयक की ओर से विशेष टी-शर्ट उपलब्ध कराये गये हैं.

प्रखंडवार चयनित किये गये खेल मैदान

प्रखंड खेल मैदान

अधौरा प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदानभगवानपुर प्लस टू उच्च विद्यालय भगवानपुरभभुआ श्रीमती उदासी देबी, अटल बिहारी उच्च विद्यालय व जगजीवन स्टेडियमचैनपुर प्रखंड स्थित खेल मैदान चैनपुरचांद मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद

दुर्गावती कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय दुर्गावतीमोहनिया महाराणा प्रताप महाविद्यालय मोहनिया

रामगढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़

नुआव बाबा धाम देवरहवा विद्यालय एवती

कुदरा प्लस टू उच्च विद्यालय जहानाबादरामपुर श्री नेहरू उच्च विद्यालय नोहटा

इधर, इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार डीन ने कहा कि 8 जुलाई तक सभी प्रखंडों में मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिसे लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >