जिला स्थापना दिवस पर क्रिकेट मैच में प्रशासन ने मीडिया को हराया

फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मीडिया एकादश को हरा दिया

= डीएम नितिन कुमार सिंह तीन विकेट लेकर बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भभुआ सदर. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज के खेल मैदान में जिला प्रशासन और मीडिया के बीच फैंसी क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मीडिया एकादश को हरा दिया. इसके पूर्व एकदिवसीय फैंसी मैच का उद्घाटन डीएम नितिन कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. सुबह जिला प्रशासन के कप्तान डीएम नितिन कुमार सिंह व मीडिया के कप्तान मनीष पांडेय द्वारा टॉस कराया गया. टॉस जीतकर मीडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 12 ओवर के मैच में मनीष राज गौरव ने 3 छक्का, तीन चौका सहित 33 रन, शुभम सिंह एक चौका सहित 9 रन, रणजीत कुमार एक छक्के की मदद से 8 रन, संदीप कुमार एक चौका मिलाकर 5 रन बनाये. इस तरह मीडिया की टीम ने 12 ओवर में 88 रन बनायी. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान विकास कुमार के बनाये एक छक्का, दो चौका की मदद से 16 रन, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार तीन चौका की मदद से 15 रन, शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार अनुशासित उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन छक्का, तीन चौका की मदद से 32 रन, जीविका डीपीएम कैमूर 16 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी. मैच में उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी ने तीन विकेट अपने नाम किये. बेहतरीन गेंदबाजी पर डीएम को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैच देखने पहुंचे विशिष्ट अतिथि एसपी हरिमोहन शुक्ल ने प्रदान किया. मैच के विजेता जिला प्रशासन व उपविजेता मीडिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मैच के दौरान एसडीएम भभुआ अमित कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी सौरभ सुमन, डीपीओ शिक्षा विकास कुमार डीएन, डिप्टी कलेक्टर उज्ज्वल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार, डीपीओ जल शक्ति मोहन कुमार, डीपीओ मनरेगा, डीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी तो मीडिया की ओर से विकास कुमार, श्रीकांत पांडेय, मुकूल जायसवाल, प्रमोद कुमार, सब्बीर अहमद खान, विवेक सिन्हा, रवि जडेजा, रंजीत सिंह, प्रज्ञान सिंह, प्रदीप केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, सुनील सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. मैच में अंपायर की भूमिका वसीम अली व उमेश प्रसाद ने निभायी, जबकि स्कोरर सूरज कुमार रहे. मंच का संचालन डॉ श्री कृष्ण सिंह, फुटबॉल के वरीय खिलाड़ी सह संयोजक शौकत अली गद्दी ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, बिरजू पटेल शारीरिक शिक्षक डॉ तुलसी प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार पटेल, इम्तियाज अली, पप्पू कुमार, असरफ अली, राजू सोनी, जीरान अली सहित क्रिकेट प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >