कमरे में सोये किशोर की सांप के काटने से मौत

थाना क्षेत्र के विड्डी गांव में कमरे में सोये एक 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया

चैनपुर. थाना क्षेत्र के विड्डी गांव में कमरे में सोये एक 16 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक विड्डी गांव निवासी गोपाल सिंह का पुत्र रिशु पटेल बताया जाता है. घटना के संबंध में पता चला है कि रिशु पटेल रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया. रात में सांप काटने के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसे परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए ले गये. जब उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी, तो सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका. रिशु की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. अपने पुत्र की मौत के बाद रिशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. शव से लिपटकर उसे रोते देख आसपास के लोगों की आंखें भी छलक उठी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >