बिछिया गांव में कुएं में गिरने से किशोर की मौत

मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के कुएं में गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी.

दुर्गावती. मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के कुएं में गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के करमहरि गांव निवासी जय प्रकाश शर्मा का पुत्र आकाश कुमार अपनी माता रीता देवी के साथ मां के ननिहाल बिछिया गांव आया हुआ था. सोमवार को लगभग 10 बजे बिछिया गांव के एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था. इस घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस टीम में शामिल एसआइ कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरे पहुंचने से पूर्व मृत किशोर का शव कुएं से बाहर निकाल लिया गया था. खुली जगह पर जहां कुआं है, वहीं एक बेर का पेड़ है. प्रथम दृष्ट्या से अंदाज लगाया जा रहा है कि बेर तोड़ने के दौरान किशोर का पैर फिसल गया होगा, जिससे पानी भरे कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >