Kaimur News : भभुआ रोड स्टेशन पर शिक्षक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

गया-डीडीयू मंडल स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक शिक्षक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी

मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक शिक्षक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी, जिनके शव को जीआरपी द्वारा कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया. मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कारीगांव निवासी स्व राज किशोर सिंह के 50 वर्षीय पुत्र शिवपरसन सिंह के रूप में हुई है, वे धनबाद स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. मृतक के पुत्र मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनके पिताजी धनबाद से गंगा सतलज एक्सप्रेस से भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. परिजन गांव के बस स्टैंड पर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन जब वे नहीं पहुंचे, तो उन्हें खोजने के लिए निकले. इसी बीच गांव के मुखिया ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि स्टेशन पर उनके पिताजी की मृत्यु हो गयी है. सूचना पर स्टेशन पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि शव प्लेटफाॅर्म पर पड़ा हुआ है. मृतक का सारा सामान व पैसा सुरक्षित मिला, लेकिन उनका मोबाइल फोन गायब था. इधर, इस संबंध में जीआरपी प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की स्टेशन पर मौत हो गयी, जिनकी मौत ब्रेन हेमरेज से होना बताया जा रहा है. परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है. शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >