भभुआ कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया शिक्षक दिवस, जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

भभुआ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके शिक्षा व दर्शन के क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया. जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति के महान संवाहक थे.

भभुआ जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की, जबकि संचालन भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया.

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

क्या बोले जिलाध्यक्ष

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के महान संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक और आस्थावान विचारक थे. शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश सदैव याद रखेगा.

उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म पांच सितंबर 1888 को हुआ था. वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के रूप में पद पर रहे तथा वहीं भारत के राष्ट्रपति भी रहे. उनके विद्वतापूर्ण योगदान और राष्ट्र के प्रति सेवाओं के लिए वर्ष 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उनके जन्मदिन पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद डॉ. राधाकृष्णन संविधान सभा के सदस्य भी रहे. वर्ष 1947 से 1949 तक उन्होंने संविधान सभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी उनके विद्वतापूर्ण वक्तृत्व और विचारों से प्रभावित थे. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर संविधान सभा के ऐतिहासिक सत्र में भी उनके संबोधन का विशेष महत्व रहा.

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता रोजा फारूकी, कार्यालय सचिव महेंद्र राम, प्रखंड उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, मोहनियां प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, मीरा देवी, शमशेर राय, सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत पटेल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >