चैनपुर में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक, 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

Kaimur News : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रारंभिक शिक्षकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इसमें 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन बुलाने का फैसला लिया गया, जिसका उद्देश्य एकजुट होकर अपनी प्रमुख मांगों को सरकार के सामने रखना है.

Kaimur News : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार की शाम बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीवान हामिद खान ने की, जबकि संचालन शिक्षक सुग्रीव सिंह ने किया. बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे.

शिक्षकों को एक मंच पर आने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष दीवान हामिद खान ने कहा कि शिक्षक हितों को देखते हुए सभी कोटि के शिक्षकों को एक मंच पर आना होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत शिक्षकों को बांटने का प्रयास कर रही है, लेकिन शिक्षक सरकार की मंशा को समझ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की चट्टानी एकता को मजबूत बनाये रखने के लिए 24 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. सम्मेलन के माध्यम से शासन-प्रशासन और बिहार सरकार को शिक्षकों की एकजुटता का संदेश दिया जायेगा. साथ ही, शिक्षकों की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखा जायेगा.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, जनसंपर्क अभियान तेज

समान काम का समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षक एकता सम्मेलन जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर किसी भी आंदोलन के लिए तैयार हैं.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में समान काम का समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना, कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक प्रोन्नति और स्नातक से प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति शामिल है.

Also Read : ‘भोजपुरी में संवैधानिक अधिकार’ पर राष्ट्रीय विचार-संगोष्ठी, भाषा के संरक्षण और आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर मंथन

बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में बाबुल शाह, उपेश कुमार, राजेश बहादुर सिंह, राम प्रवेश राम, राजकुमार, सुभाष चंद्र यादव, अंजू कुमारी, नफीसा खातून, सुनीता कुमारी, सैयद अफाक नैयर, राम दरस कुमार, विनोद कुमार चौरसिया, देवेंद्र कुमार सिंह, मनोहर यादव सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे.

Also Read : वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकलेगी भव्य रथयात्रा, जनसंपर्क अभियान तेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >