हमीरपुर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानव भारती विद्यालय में किया भ्रमण

बिहार सरकार शिक्षा विभाग के तहत बच्चों के उत्साह बर्धन और ज्ञानार्जन के लिए स्कूल ट्यूनिंग कार्यक्रम किया जा रहा है.

चांद. बिहार सरकार शिक्षा विभाग के तहत बच्चों के उत्साह बर्धन और ज्ञानार्जन के लिए स्कूल ट्यूनिंग कार्यक्रम किया जा रहा है. शनिवार को स्कूल ट्यूनिंग कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजनारायन सिंह उच्च विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित मानव भारती हेरिटेज विद्यालय चांद का भ्रमण किया. विद्यालय के शिक्षक विकास यादव, रघुबीर मिश्रा, कन्हैया सिंह, अभिषेक कुमार के नेतृत्व में 60 छात्र-छात्राओं ने मानव भारती हेरिटेज विद्यालय चांद का भ्रमण किया. मानव भारती हेरिटेज विद्यालय का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. मानव भारती हेरिटेज विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने बच्चों को विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय का भ्रमण कराया. मौके पर मुस्कान कुमारी, आदर्श कुमार, सुप्रिया कुमारी सहित 60 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >