सड़क दुर्घटना में परीक्षा देने जा रही छात्रा घायल

बाइक के धक्के से बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी

भभुआ सदर. शुक्रवार को शहर के चौक बाजार के समीप सुबह 11 बजे अनियंत्रित हुए बाइक के धक्के से बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया. बाइक के धक्के से घायल छात्रा करीगाई गांव निवासी उमेश सिंह की बेटी मधु कुमारी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, छात्रा शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है, जो शुक्रवार को अपने पिता के साथ बाइक से कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान शहर के चौक बाजार के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी. धक्का इतना जबर्दस्त था कि छात्रा सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल छात्रा को इलाज के लिए इ-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने छात्रा का इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >