29 अगस्त से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

प्रशासी पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश

प्रशासी पदाधिकारी ने जारी किया निर्देश

भभुआ नगर.

आगामी 29 एवं 30 अगस्त को राज्य स्तरीय परियोजना एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किया जायेगा. प्रतियोगिता में जिलास्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले यानी जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इधर, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रशासी पदाधिकारी शाहजहां ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान को निर्देश जारी किया है. निर्देश में कहा है कि पूर्व में जिलास्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले छात्र-छात्राएं 29 व 30 अगस्त को राज्यस्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे. इधर, प्रशासी पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान की ओर से सूची जारी कर संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि जिलास्तर पर बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले छात्र-छात्राएं यानी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का प्रोजेक्ट तैयार कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि 29 एवं 30 अगस्त को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं भाग ले सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >