अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जगजीवन स्टेडियम में होगा खेलों का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सात व आठ मार्च को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा

सात व आठ मार्च को जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ी लेंगी भाग भभुआ सदर. जिला प्रशासन व बाल विकास मिशन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगजीवन स्टेडियम भभुआ में सात व आठ मार्च को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में किया जायेगा, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी. इसे लेकर खेल आयोजन की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधानाचार्यों को दे दी गयी है. बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सात मार्च को बालिका कबड्डी, क्रिकेट व बैडमिंटन तथा आठ मार्च को कबड्डी का सेमीफाइनल, फाइनल व एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, रिले दौड़ आदि का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9:30 बजे से आरंभ किया जायेगा. कबड्डी में कुल आठ टीमें भाग लेंगी, जबकि सभी विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न खेलों के टेक्निकल पदाधिकारी दिलीप कुमार पटेल, तुलसी प्रसाद सिंह, शौकत अली गद्दी, कमलेश कुमार, रंजीत कुमार, ओम प्रकाश राम, असरफ अली, पप्पू कुमार, रिहा सिंह, इम्तियाज अली, संजय कुमार, जिरान अली, उमेश प्रसाद व रिंकू अंसारी आदि को लगाया गया है. इसे लेकर शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम में एक बैठक भी की गयी. खेल के सफल आयोजन को लेकर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार द्वारा जिला खेल कार्यालय में सभी खेल टेक्निकल पदाधिकारियों के साथ बैठक में कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >