पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बढ़ी ठंड, बर्फीली हवाओं ने पैदा की ठिठुरन

शनिवार की एक सुबह से तापमान में पुनः परिवर्तन हो गया और 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते जबरदस्त ठंड ने एक बार फिर जिले को अस्त-व्यस्त कर दिया.

पश्चिमी बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट कोहरे व सर्द हवाओं ने एक बार फिर जनजीवन किया प्रभावित भभुआ सदर. जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. शनिवार की एक सुबह से तापमान में पुनः परिवर्तन हो गया और 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलते जबरदस्त ठंड ने एक बार फिर जिले को अस्त-व्यस्त कर दिया. शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री से गिरकर 20 डिग्री पर आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम होते ही तापमान में एकाएक गिरावट आ गयी और सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है. आज रविवार से दो-तीन दिनों तक तापमान में और कमी की संभावना जतायी गयी है. शनिवार को जिले के अधिकतर हिस्सों में एक सुबह से ही जबरदस्त कोहरा छाया रहा और कोहरे से बर्फ के समान पानी गिरता रहा. वहीं, धुंध व हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला. सर्द हवाओं के कारण वातावरण ठंडा बना रहा और सुबह से चली तेज बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर फिजा में ठंडक घोल दी. इधर, सर्द हवाओं के कारण बढ़ी ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ा है. ठंड से बचने के लिए लोग शनिवार को दिन में ही एक बार फिर अलाव जलाकर तापते नजर आये. दुकान व दुकानों में काम करने वाले लोग ठंड से बचाव के लिए गत्ता, कागज आदि जलाकर अपना शरीर सेंकने को मजबूर हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >