जमीन विवाद को ले मारपीट में छह घायल, एक गिरफ्तार

दोनों पक्षों ने प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन, दो घायल रेफर

दोनों पक्षों ने प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन, दो घायल रेफर मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटकी कुल्हड़िया गांव में गुरुवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. इधर, सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इसमें दो की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया. घायलों में स्वर्गीय मुखलाल शर्मा के पुत्र राम नारायण शर्मा, उनके पुत्र अजय शर्मा व विजय शर्मा, अजय शर्मा की पुत्री शीतल कुमारी, जय प्रकाश शर्मा के पुत्र दुलारचंद शर्मा तथा राज नारायण शर्मा के पुत्र रामजतन शर्मा शामिल बताये जाते है. जानकारी के अनुसार, अजय शर्मा व उनके पट्टीदार रामजतन शर्मा के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. गुरुवार की रात आरोप है कि रामजतन शर्मा के परिवार के लोगों ने अजय शर्मा के दरवाजे पर पानी गिराकर उसे खराब कर दिया, इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिये, जिससे छह लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दो की स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >