साड़ी सेल के तेज ध्वनि प्रचार से दुकानदार व आमजन परेशान

महावीर श्वेत मंदिर के समीप मोबाइल पर बात करना व वाहनों का हार्न सुन पाना भी हुआ मुश्किल

फोटो 1 घनश्याम सिंह 2 नीरज केसरी 3 प्रिंस कुमार 4 सुग्रीव साह # महावीर श्वेत मंदिर के समीप मोबाइल पर बात करना व वाहनों का हार्न सुन पाना भी हुआ मुश्किल ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रही समस्या मोहनिया सदर. शहर के अति व्यस्ततम चांदनी चौक की बगल स्थित महावीर श्वेत मंदिर के उत्तर सर्विस सड़क के किनारे अवस्थित कुछ दुकानदारों द्वारा साड़ी सेल लगाकर तेज आवाज में उसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. स्थिति यह है कि तेज प्रचारक ध्वनि ने लोगों को इस कदर परेशान कर दिया है कि अगल-बगल के व्यवसायियों के साथ राहगीरों का कुछ सुन पाना भी मुश्किल हो गया है. प्रचार के दौरान इतना शोरगुल होता है कि लोग एक-दूसरे की बात को भी ठीक से सुन व समझ नहीं पाते हैं. उक्त पथ से वरीय पदाधिकारियों का भी आवागमन होता है, लेकिन इस कानफोड़ू आवाज को लेकर अब तक कोई आपत्ति नहीं जतायी गयी है. सुबह से देर रात तक तेज आवाज में प्रचार किये जाने के कारण आसपास की सड़कों पर चलने वाले लोग वाहनों का हार्न तक स्पष्ट रूप से नहीं सुन पाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. क्या कहते हैं लोग –दवा व्यवसायी घनश्याम सिंह का कहना है कि यदि कोई त्योहार या पर्व हो तो कुछ दिनों के लिए सेल लगाकर प्रचार किया जाये, तो लोग किसी तरह बिता लेते हैं. लेकिन यहां तो हर समय सुबह से देर रात तक तेज आवाज में स्थायी रूप से प्रचार किया जाता है. दवा मांगने पर स्पष्ट आवाज नहीं सुनायी देने से कई बार गलत दवा निकल जाने की स्थिति बन जाती है. –नीरज केसरी कहते हैं कि सेल लगाने वालों को चाहिए कि ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज कम रखें या उसे दुकान के अंदर लगाएं. लेकिन दुकान के बाहर साउंड लगाकर दिन-रात तेज आवाज में प्रचार किया जा रहा है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं और किसी की बात आसानी से सुनायी नहीं देती है. –प्रिंस कुमार का कहना है कि सेल वालों की कानफोड़ू आवाज से काफी परेशानी होती है. मोबाइल पर फोन आने पर आवाज स्पष्ट नहीं सुनायी देती है. फोन पर ठीक से बात करने के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल की ओर जाना पड़ता है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी इस ध्वनि प्रदूषण की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. –सुग्रीव साह बताते हैं कि हनुमान मंदिर के आसपास सेल वाले इतनी तेज आवाज में प्रचार करते हैं कि वाहनों का हार्न भी सुनना मुश्किल हो जाता है. मोबाइल पर फोन आने पर फोन करने वाले की आवाज साफ नहीं सुनायी देती है. दुकानदारों को धीमी आवाज में साउंड बजाकर प्रचार करना चाहिए, लेकिन आम लोगों की परेशानी से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >