नवदीप अकादमी में विज्ञान प्रदर्शनी व फूड फेस्ट का आयोजन

नवदीप अकादमी में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी व फूड फेस्ट का आयोजन किया गया.

मोहनिया सदर. पुराने शैक्षणिक सत्र के समापन व नये शैक्षणिक सत्र के आगमन को लेकर शनिवार को डड़वा स्थित नवदीप अकादमी में छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी व फूड फेस्ट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे. बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न उपयोगी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उनके मॉडलों ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया व बच्चों की खूब सराहना की गयी. वहीं, फूड फेस्ट में छात्राओं ने समोसा, इटली, डोसा, चाट सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन अपने हाथों से तैयार किये, जिसका स्वाद चखकर उपस्थित लोग भी बच्चों की प्रशंसा करते नजर आये. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि नये सत्र में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. विद्यालय का उद्देश्य शुरू से ही बच्चों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करना रहा है. कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा. साथ ही प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >