18 अक्तूबर से जिले में ऑनलाइन बिकेगी बालू, पोर्टल पर करना होगा ऑर्डर

अब वह दिन दूर नहीं जब जिले में भी लोग अब घर बैठे बालू, गिट्टी व अन्य लघु खनिज मंगवा सकते हैं. इसके लिए जूते, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान मंगाने की तरह ही लोगों को सिर्फ अपने मोबाइल से ऑर्डर भर देना होगा.

भभुआ सदर. अब वह दिन दूर नहीं जब जिले में भी लोग अब घर बैठे बालू, गिट्टी व अन्य लघु खनिज मंगवा सकते हैं. इसके लिए जूते, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान मंगाने की तरह ही लोगों को सिर्फ अपने मोबाइल से ऑर्डर भर देना होगा. आर्डर देने के बाद बालू लोगों के घर तक पहुंच जायेगा. दरअसल, खान व भूतत्व विभाग द्वारा बालू मित्र नाम से पोर्टल विकसित किया गया है. बालू मित्र नामक पोर्टल के माध्यम से इच्छुक कोई भी व्यक्ति बालू की ऑनलाइन खरीद घर बैठे ही कर सकता है. ऑर्डर के बाद होम डिलीवरी भी की जायेगी. हालांकि, लोगों को यह सुविधा अगले महीने के 18 अक्तूबर से मिलना शुरू होगा, क्योंकि फिलहाल एनजीटी के आदेश पर बालू के खनन पर रोक है. = सभी बंदोबस्तधारी व अनुज्ञप्तिधारी रहेंगे पोर्टल पर निबंधित जिला खनन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बालू मित्र पोर्टल पर सभी बालू घाट बंदोबस्तधारी व बालू बेचने वाले अनुज्ञप्तिधारी निबंधित रहेंगे. बालू की कीमत पोर्टल पर मौजूद होगी और विक्रय दरों की तुलना कर क्रेता अपनी पसंद का बालू ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे. इसी प्रकार से ट्रांसपोर्टरों का भी निबंधन व वाहन के प्रकार के अनुरूप प्रति किलोमीटर परिवहन किराया बालू मित्र पोर्टल पर दर्ज रहेगा. ग्राहकों द्वारा बालू मित्र पोर्टल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार अपना नाम, पता, बालू का प्रकार व उसकी मात्रा का विवरण प्रविष्ट कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद ऑर्डर बुक किया जा सकेगा. = ट्रांसपोर्टरों का भी निबंधन रहेंगे उपलब्ध जिले में ऑनलाइन डिमांड पर बालू उपलब्ध कराने के लिए बालू मित्र पोर्टल पर सभी बंदोबस्तधारी और लाइसेंस प्राप्त विक्रेता निबंधित रहेंगे. उनके द्वारा बालू की बिक्री दर पोर्टल पर प्रदर्शित की जायेगी. ट्रांसपोर्टरों का भी निबंधन और वाहन के प्रकार के अनुरूप प्रति किमी परिवहन किराया बालू मित्र पोर्टल पर दर्ज रहेगा. ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार अपना नाम, पता और बालू का प्रकार सहित उसकी मात्रा का विवरण भर कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद अपना आर्डर बुक कर सकेंगे. इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी रहेगी. पोर्टल की सुविधा प्रारंभ होने के बाद लोगों को कम दाम पर सहजता से बालू प्राप्त हो सकेगा. = ग्राहक घाट से भी खरीद सकते हैं ऑनलाइन बालू इसके अलावे ग्राहक बालू की खरीद सीधे संचालित बालू घाटों या भंडारण अनुज्ञप्तिधारी से कर सकते हैं. बालू का ऑर्डर कंफर्म होने के उपरांत ग्राहक को वाहन निबंधन संख्या, वाहन मालिक, चालक का नाम और मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा. पारदर्शिता के लिए ग्राहक तक पहुंचने की अवधि तक उक्त वाहनों के आवागमन की मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >