सब जूनियर क्रिकेट लीग का खिताब दीव क्रिकेट क्लब ने जीता

KAIMUR NEWS.शहर के जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की ओर से संचालित व द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में बुधवार को दीव क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी फाइटर को 8 विकेट के भारी अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया.

फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने ओम यादव ने किया हरफनमौला प्रदर्शन

भभुआ सदर.

शहर के जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की ओर से संचालित व द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में बुधवार को दीव क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी फाइटर को 8 विकेट के भारी अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी फाइटर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन भारतीय दीव की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टीम 16.4 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. ट्रॉफी फाइटर की ओर से विकास कुमार ने 17 रन बनाये, जबकि नितिन राज, भव्य पाराशर व प्रिंस कुमार ने 12-12 रन का योगदान दिया.भारतीय दीव की गेंदबाजी की बात करें तो सूर्यदेव व ओम यादव ने 2-2 विकेट चटकाये, वहीं पियूष, प्रांजल व रुद्र प्रताप ने 1-1 विकेट हासिल किया. शेष बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे. 90 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय दीव सीसी की टीम ने 17.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिये और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. बल्लेबाजी में विवेक कुमार ने 36 रन बनाये, जबकि ओम यादव ने नाबाद 35 रनों की शानदार पारी खेली. ट्रॉफी फाइटर की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस कुमार ने 2 विकेट लिये.फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं सब जूनियर लीग में ईशान मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, विक्रांत कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व सूर्यदेव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया. फाइनल मुकाबले के दौरान जगजीवन स्टेडियम में जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी संजय सिंह प्रेमी, अजय कुमार सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास सहित राहुल चौबे, रविशंकर वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, योगेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व दर्शक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >