कर्मनाशा. यूपी-बिहार बॉर्डर पर दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरैत चेकपोस्ट के पास अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से बुधवार की देर शाम पुलिस ने 12 लाख रुपये बरामद किया. दरअसल, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार की देर शाम यूपी-बिहार बॉर्डर पर ककरैत चेकपोस्ट के पास यूपी से बिहार आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान यूपी की ओर से एक स्कॉर्पियो आती दिखायी दी. नजदीक आने पर पुलिस ने स्कॉर्पियो की रोककर तलाशी ली, तो एक बैग से 12 लाख रुपये बरामद किया गया. पुलिस ने थाने में पैसे को सुरक्षित रख ली है. पुलिस के पूछताछ में बताया गया कि यह पैसा कंपनी का है. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया ककरैत चेकपोस्ट के पास 1200000 रुपये बरामद किया गया है. पैसे को थाने में सुरक्षित रखा गया है. साक्ष्य दिखाने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान दंडाधिकारी उमेश कुमार, दुर्गावती थाना के पीटीसी आनंद दुबे उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
