कैमूर में एनएच पार करते समय हादसा: इलाज के लिए बनारस जा रही महिला ट्रक की चपेट में आयी, मौके पर ही मौत

Kaimur Road Accident : मोकारी निवासी रितुमभरा दो दिन पहले इलाज कराने लिए मायके आयी थी. महिला के पिता इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.

मोहनिया (कैमूर) से विनोद कुमार सिंह
Kaimur Road Accident : कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना नसेज गुमटी के पास एनएच-19 पर सड़क पार करने के दौरान हुई, जहां ट्रक की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

नसेज गुमटी के पास हादसा

मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी आनंद कुमार पटेल की 32 वर्षीय पत्नी रितुमभरा कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रितुमभरा दो दिन पहले ही अपने मायके कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव आई थी. गुरुवार की सुबह उसके पिता कन्हैया सिंह उसे इलाज के लिए बनारस ले जा रहे थे. इसी दौरान नसेज गुमटी के पास एनएच-19 पार करते समय वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गयी.

अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन.

दो दिन पहले ही आई थी मायके

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने महिला के शव को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. हादसे के बाद मृतका के मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसरा हुआ है. रितुमभरा अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के पिता कन्हैया सिंह ने बताया कि बेटी इलाज के लिए बनारस जा रही थी, लेकिन रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया.

शव को पोस्टमार्ट के लिए जांच में जुटी पुलिस

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में अब तक क्या-क्या हुआ और कैसे बदलता गया पूरा मामला? जानिए 7 दिनों का पूरा घटनाक्रम

Also Read:  कैमूर: सात दिनों से सड़क पर पड़ा जर्जर बिजली पोल, पेड़ के सहारे बिजली आपूर्ति, मंडरा रहा हादसे का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >