Bihar: RJD माई-बहन का सम्मान करती ही कहां है.., तेजस्वी यादव पर राजद की बागी विधायक ने उठाये सवाल

Bihar: मोहनिया से राजद की बागी विधायक ने कहा कि जिस तरह से बहू को घर से निकाला गया उसे देखकर मुझे लगता है कि मां-बहन को सम्मान तो घर में ही नहीं मिला.

Bihar: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में ‘माई-बहन मान योजना’ का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो  इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपया दिया जाएगा. तेजस्वी के इस ऐलान पर सत्ता पक्ष द्वारा जमकर निशाना साधा गया. बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के ऐलान पर कहा था, ‘इंतजार कीजिये, तेजस्वी यादव चांद और तारा भी लाएंगे क्योंकि इन्हें सत्ता में तो आना नहीं है. ये हर वह बात कर रहे हैं, जो चीज उनको करनी नहीं है. अभी छह-सात महीने बाकी हैं. हालांकि जनता सब समझती है. ये लोग चरवाहा विद्यालय की विचारधारा वाले हैं, ये लाठी पिलावन और लाठी घुमावन वाले लोग हैं. इसलिए, जनता को पता है कि इनके आने से प्रदेश का कितना भाग्योदय होगा.’ अब राजद की बागी विधायक ने तेजस्वी के ऐलान पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला के सम्मान में योजना लाने से पहले अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए.

संगीता कुमारी

विधायक संगीता कुमारी बोली- पहले घर में बहू को सम्मान दें

मोहनिया से राजद की बागी विधायक संगीता कुमारी ने कहा है, ‘माई-बहन योजना की बात करते हैं तो मुझे लगता है कि पहले अपने घर में ही सम्मान देना चाहिए. जिस तरह से बहू को घर से निकाला गया तो मुझे लगता है कि मां-बहन को सम्मान तो घर में ही नहीं मिला. मैं यहीं चाहूंगी कि पहले घर में ही मां-बहुओं को सम्मान मिले तब बिहार में महिलाओं के सम्मान की बात आदरणीय नेता करें. रही बात माई-बहना योजना लाने को लेकर आश्वासन देने की बात तो यह लोग अस्तित्व में आने वाले ही नहीं हैं. माई-बहन का सम्मान कहां होता है, आरजेडी माई-बहन का सम्मान करती ही कहां है?’

नीतीश सरकार के तारीफ में क्या बोलीं संगीता

राजद की बागी विधायक संगीता कुमारी ने नीतीश सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार की ही देन है कि आज बिहार की महिलाएं आगे बढ़ रही है. हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है. जब नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने उसके बाद से ही यहां सड़क और पुल का बड़े स्तर पर निर्माण हुआ. अब बिहार लालटेन युग से काफी आगे निकल गया है. बिहार की महिलाएं किसी के झांसे में नहीं आएंगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar में पेपर लीक रोकने के लिए एक्शन में नीतीश सरकार, संपत्ति जब्त करने की हो रही तैयारी

बस इतने देर में पहुंच जायेंगे मलाही पकड़ी से बैरिया, पटना मेट्रो के रूट पर आया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >