कैमूर में एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने की जांच, जीविका दीदियों की समस्याओं का भी करेंगी समाधान

रामपुर में एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने जीविका ग्राम संगठन और स्वयं सहायता समूहों का निरीक्षण किया. दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जरूरी निर्देश.

कैमूर के रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जीविका ग्राम संगठन, स्वयं सहायता समूह एवं संकुल स्तर का शनिवार को एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने निरीक्षण किया. उन्होंने जीविका की दीदियों, पदाधिकारियों व कर्मियों को कई बिंदुओं पर निर्देशित किया.

निरीक्षण के दौरान एडिशनल सीओ अनन्या सिंह ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे जीविका ग्राम संगठनों के कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की बैठक पंजी, बचत पंजी, ऋण पंजी, कार्यवाही पंजी सहित अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. साथ ही दीदियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, आजीविका गतिविधियों और समूह की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य

एडिशनल सीओ ने बेलाव पंचायत सरकार भवन में संकुल स्तरीय बैठक में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. सभी समूह समय पर बैठक करें, नियमित बचत करें और आपसी लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखें.

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे- सतत जीविकोपार्जन योजना, लखपति दीदी योजना, कृषि, पशुपालन और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिये.

उन्होंने जीविका कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी समूहों का नियमित भ्रमण करें, दीदियों को प्रशिक्षण दें और उन्हें बैंक लिंकेज, ऋण और रोजगार से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें. साथ ही उन्होंने कहा कि जो समूह अच्छा कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाए.

दीदियों की समस्याओं का भी होगा समाधान

निरीक्षण के दौरान कई ग्राम संगठनों की दीदियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर एडिशनल सीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां समाज में बदलाव की वाहक हैं, उनकी सक्रियता से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. इस मौके पर जीविका के बीपीएमअनिल चौबे सीसी, एसी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और कैडर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >