थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार को स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान मुख्य सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों के कागजातों की जांच की गयी. पुलिस की कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.
Ramgarh Vehicle Checking में 12 वाहनों से वसूला जुर्माना
वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से कुल 15,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आवश्यक कागजात और सुरक्षा मानकों की जांच की.
Ramgarh Vehicle Checking में इन कागजातों की हुई जांच
पुलिस ने वाहन चालकों से आरसी, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस से जुड़े कागजातों की जांच की. इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट लगाने की भी जांच की गयी.
हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर कटा चालान
अभियान के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों से 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं, ट्रिपल लोडिंग के मामले में 1,000 रुपये, इंश्योरेंस नहीं होने पर 2,000 रुपये, हेलमेट नहीं पहनने पर 8,000 रुपये और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े मामले में 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
यातायात नियमों का पालन करने की पुलिस ने दी हिदायत
जांच के दौरान पुलिस जवानों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की गयी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.
