थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बुधवार की रात शराब के खिलाफ चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों में अकोढ़ी गांव निवासी प्यारेलाल मलाह और लसड़ा गांव निवासी राजकुमार यादव शामिल हैं.
जांच के दौरान दोनों लोगों के नशे में होने की हुई पुष्टि
पुलिस के अनुसार, छापेमारी और जांच के दौरान दोनों आरोपित नशे की हालत में मिले. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
शराब पीने वालों और कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब का सेवन करने और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि शराब का सेवन या अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर नजर रख रही है.
अफसर वाली कुर्सी छोड़ बच्चों के बीच उतरीं जहानाबाद की DM, कभी खेला बास्केटबॉल तो कभी खाया खाना
